केबीसी में हुआ नगर की सहर का सेलेक्शन
दुर्ग|आदर्श नगरनिवासी सहर अंजुम का चयन रायपुर में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित कौन बनेगा करोड़पति के ऑडिशन के लिए हो गया है। अब वे रविवार को होने वाले केबीसी के सेकेंड राउंड के ऑडिशन में अमिताभ के साथ बैठेंगी। जिसमें चयनित होने पर उन्हें हॉटसीट में बैठने का मौका मिल सकेगा। सहर अंजुम के पति मोहम्मद वसीम ने बताया कि दैनिक भास्कर में आए केबीसी के प्रश्न का सहर ने उत्तर एसएमएस से भेजा था। जिसके बाद आयोजकों ने फोन कर पांच सवाल पूछे। जिनका उन्होंने सही उत्तर दिया था।