- Hindi News
- समय सीमा की बैठक में भी छाया रहा स्वच्छता अभियान
समय सीमा की बैठक में भी छाया रहा स्वच्छता अभियान
दुर्ग|कलेक्टर आरशंगीता ने सोमवार को हुई समय-सीमा की बैठक में सभी अधिकारियों से उदारतापूर्वक स्वच्छता अभियान में सहभागी बनने कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से पर्यावरण की सुरक्षा संरक्षण साथ ही स्वच्छ वातावरण का निर्माण होता है।
स्वच्छ वातावरण से अनेक बीमारियों को पनपने से रोकने में कारगर मदद मिलती है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्वच्छता अभियान अंतर्गत अपने ऑफिस के साथ-साथ अपने मोहल्ले, वार्ड की भी साफ-सफाई व्यवस्था बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे 2 अक्टूबर को इस महाअभियान को सफल बनाने अनिवार्य रूप से अपने-अपने मुख्यालय में उपस्थित रहें। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अवकाश पर ना जाए इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि निर्मल भारत स्वच्छता अभियान 25 सितंबर से 23 अक्टूबर तक चलेगा।