पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महापौर ने स्वच्छता अभियान के लिए जनता से मांगी मदद

महापौर ने स्वच्छता अभियान के लिए जनता से मांगी मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को लुचकी तालाब और कसारीडीह शीतला तालाब के अंदर से कचरा झिल्ली, पूजा सामग्री आदि बाहर निकाल कर सफाई की गई तालाब किनारे चूना ब्लीचिंग डाला गया इस दौरान महापौर डॉ शिव कुमार तमेर ने तालाब क्षेत्र का अवलोकन किया और तालाब के आस-पास मोहल्ले में रहने वाले नागरिकों को साफ-सफाई में नगर निगम को सहयोग देने अपील की

उन्होंनें बताया स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर निगम ने 5 अक्टूबर तक विभिन्न सार्वजनिक जगहों की सफाई का कार्यक्रम बनाया है जिसमें विशेष सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित किया गया है उन्होंने कहा कि मंगलवार को जिला अस्पताल और जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाया जाएगा इस दौरान अस्पताल परिसर के आगे पीछे के साथ अंदर के भागों में भी सफाई की जाएगी इसी क्रम में 1 अक्टूबर को पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम और पुलगांव स्थित कपड़ा बाजार क्षेत्र की सफाई की जाएगी वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर निगम अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता की शपथ संकल्प लेने के बाद कार्यालय परिसर की व्यापक रुप से सफाई की जाएगी 3 अक्टूबर को शहर के होटलों, बासा, रेस्टोरेन्ट, बेकरी अन्य प्रमुख प्रतिष्ठानों में सफाई करवाई जाएगी 4 अक्टूबर को महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं चन्द्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर में सफाई की जाएगी। महापौर ने शहर के स्वयं सेवी संस्थाओं, प्रतिष्ठानों, समितियों, आम नागरिकों से अपील है कि आपके अपने क्षेत्र में होने वाले सफाई अभियान में भाग लेकर स्वच्छता अभियान का सहभागी बनें