- Hindi News
- आधार कार्ड के लिए रुपए मांगे, महिलाओं का हंगामा
आधार कार्ड के लिए रुपए मांगे, महिलाओं का हंगामा
केंद्र सरकार की आधार कार्ड योजना नि:शुल्क है। इसके बावजूद दुर्गूकोंदल में आईसेक्ट के संचालक द्वारा फार्म देने के नाम पर 10-10 रुपए की वसूली की जा रही थी। इससे नाराज महिलाओं ने हंगामा किया। इसके बाद तहसीलदार, सीईओ, सरपंच दुर्गूकोंदल से शिकायत की। भट्टीपारा दुर्गूकोंदल की पीलाबाई नरेटी, उर्मिला नरेटी, लच्छोबाई नरेटी समेत दर्जनभर से ज्यादा महिलाओं ने कहा कि वे आधार कार्ड बनवाने के लिए उपरपारा दुर्गूकोंदल आइसेक्ट पहुंचे थे। वहां उनके फार्म लौटा दिए गए और 10-10 रुपए फार्म के एवज में मांगे गए।
इस बात को लेकर वहां काम कर रहे कर्मचारियों से महिलाओं का विवाद हुआ। इसके बाद महिलाओं ने हंगामा किया। इसकी सूचना पाकर सीईओ अशोक ठाकुर मौके पर पहुंचे और महिलाओं को शांत कराया। महिलाओं से कहा कि वे जल्द ब्लाक, ग्राम पंचायत में शिविर लगवाएंगे।
ट्टआधार कार्ड पूरी तरह से निशुल्क है राशि ली जा रही है तो वह गलत है इसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी।ट्ट
रणबीर शर्मा, एसडीएम, भानुप्रतापपुर
सबके पैसे लौटाने कहा है
ट्टआधार कार्ड नि:शुल्क बनाकर दिया जाना है। 10-10 रुपए लेने की शिकायत मिली है। आईसेक्ट संचालक को चेतावनी दी गई है तथा सभी को पैसे लौटाने कहा गया है।ट्ट
अशोक ठाकुर, सीईओ, जनपद पंचायत, दुर्गूकोंदल