- Hindi News
- कलेक्टोरेट के सामने आमरण अनशन पर बैठे ‘आप’ के सदस्य
कलेक्टोरेट के सामने आमरण अनशन पर बैठे ‘आप’ के सदस्य
आमआदमी पार्टी के सदस्य मेहरबान सिंह ने बुधवार से जिला प्रशासन के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। दुर्ग नगर निगम के सभापति देवनारायण तांडी पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर वे कलेक्टोरेट के सामने आमरण अनशन पर बैठे गए हैं। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन पर सभापति को बचाने का आरोप भी लगाया है।
मेहरबान सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने तीन माह पूर्व नगर निगम के सभापति देव नारायण तांडी के विरुद्ध जिलाधीश से शिकायत की थी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसे देखते हुए उन्होंने 22 नवम्बर को सूचना का अधिकार के तहत जानकारी मांगी तो दस्तावेजों के आधार पर पता चला कि सभापति ने दस्तावेजों में फेरबदल कर 4 अगस्त को जिलाधीश को फर्जी तरीके से शिकायत की है। उन दस्तावेजों के साथ आम आदमी पार्टी ने दो दिन पूर्व जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक से पुन: शिकायत की लेकिन साक्ष्य देने के बाद भी जिला प्रशासन के द्वारा भाजपा पार्षद और सभापति तांडी को बचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सभा पति के खिलाफ जो अपराध का मामला बनता है उसे प्रशासन द्वारा दबाया जा रहा है। इसलिए उन्हें आज से आमरण अनशन करना पड़ रहा है। जब तक जिला प्रशासन के द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना जिलाधीश आर शंगीता और पुलिस अधीक्षक डॉ आनंद छाबड़ा को 48 घंटे पूर्व ही दे दी गई थी। लेकिन अब तक सभापति पर काई कार्रवाई नहीं हुई।
कलेक्टोरेट के सामने आप पार्टी के मेहरबान सिंह का आमरण अनशन शुरू।