पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं हो रही 15 क्विंटल धान की खरीदी

नहीं हो रही 15 क्विंटल धान की खरीदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेलूद|किसान कांग्रेसके संयोजक राकेश ठाकुर ने बुधवार को खरीदी केंद्र सांकरा, घुघुवा, जमराव, तारा,झीट, जामगांव, बटंग, औंधी के निरीक्षण करने पर पाया कि यहां पर 10 से 12 क्विंटल धान की ही खरीदी हो रही है। श्री ठाकुर का कहना है कि कंप्यूटर में साफ शब्दों में लिखा है कि प्रति हेक्टेयर 37 क्विंटल धान अर्थात 15 क्विंटल धान की खरीदी की जाए। पर कंप्यूटर 15 क्विंटल स्वीकार नहीं कर रहा है। किसान कांग्रेस का कहना है कि सरकार कहीं पर अनावारी को मापदंड बना रही है तो कहीं सीधे 15 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य तय किया है जबकि केवल अनावारी (उत्पादकता) की बात की जाए तो दुर्ग जिले में औसतन 25 से 28 क्विंटल से ज्यादा रिकार्ड में नहीं है जबकि बालोद जिले में यह रिकार्ड 62 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। गुंडरदेही के परसदा सोसायटी के प्रबंधक के हवाले से श्री ठाकुर ने बताया कि परसदा में 15 क्विंटल की खरीदी हो रही है जबकि गुंडरदेही में अनावारी 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। सरकारी फार्मूले के अनुसार यहां पर 20 क्विंटल की खरीदी होनी चाहिए। ठाकुर का कहना है कि एक तरफ सरकार दुर्ग जिले में अनावारी का आधार बना रही है तो दूसरी तरफ अनावारी को पैमाना नहीं मान रही।