- Hindi News
- गोवा का सुपर सीएम बन रहे हैं पर्रीकर : विपक्ष
गोवा का सुपर सीएम बन रहे हैं पर्रीकर : विपक्ष
पणजी | एनसीपीऔर कांग्रेस ने कहा है कि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर को गोवा का सुपर सीएम बनने की कोशिश नहीं करना चाहिए। उन्हें हर हफ्ते गोवा आकर आराम करने के बजाय देश की सीमाओं को सुरक्षित करने पर ध्यान देना चाहिए।
पर्रीकर के हर हफ्ते में दो से तीन दिन गोवा आने का मसला बुधवार को राज्य विधानसभा में उठा। जम्मू-कश्मीर के उरी स्थित आर्मी कैंप में जिस दिन आतंकी हमला हुआ था, उसी दिन भी वे गोवा में थे। एक किताब के विमोचन समारोह के सिलसिले में आए थे। इस पर कांग्रेस नेता दुर्गादास कामत ने कहा, ‘पर्रीकर हर हफ्ते गोवा में आकर ‘चिल\\\' करते हैं। यह गंभीर मामला है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। रक्षा मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग में पार्टटाइम मंत्री नहीं चल सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर ध्यान देना चाहिए। यह गंभीर िचंता का विषय है।’
एनसीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष ट्राजनो डिमेलो ने कहा, ‘पर्रीकर को देश हित में दो नावों पर सवार नहीं होना चाहिए। पर्रीकर गोवा को रिमोट कंट्रोल से चलाना चाहते हैं।’