पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाइमकीपर ने पहले इंजी. को फिर एसडीओ को पीटा, थाने पहुंचा स्टाफ

टाइमकीपर ने पहले इंजी. को फिर एसडीओ को पीटा, थाने पहुंचा स्टाफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग। लोक निर्माण विभाग के टाइम कीपर उसके पुत्र ने मिलकर विभागी अफसरों की ही पिटाई कर दी। दो दिन पहले एक सब इंजीनियर को पीटा। इसके बाद बुधवार की दोपहर उपजे विवाद में पिता-पुत्र ने मिलकर एसडीओ को थप्पड़ रसीद कर कर दिया। इसके बाद विभाग के अन्य स्टाफ का आक्रोश फूट पड़ा।
दर्जनभर से अधिक महिला पुरुष अधिकारी कोतवाली थाने पहुंचे। जहां टाइम कीपर सुशील चंद कश्यप उसके पुत्र सूरज कश्यप के खिलाफ उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले सब इंजीनियर पीके सिंघानिया का सुशील से विवाद हुआ। रात के समय कार्य के दौरान सुशील नशे की हालत में पहुंचा और सिंघानिया से गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी।
सिंघानिया ने इसकी शिकायत अपने उच्च अधिकारियों से की। इसके बाद ईई ने सुशील को फटकार भी लगाई। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे सुशील अपने पुत्र सूरज के साथ दुर्ग पहुंचकर गाली गलौच शुरू कर दी। एसडीओ एसडी जोद्दार ने जब ऐसा करने से मना किया तो आरोपी उससे ही भिड़ गए। आरोपियों ने अधिकारी को थप्पड़ रसीद कर दिया।

दुर्ग कोतवाली में स्टाफ ने की शिकायत, मामला दर्ज।

(पीडब्ल्यूडी के स्टाफ पहुंचे दुर्ग कोतवाली। )