- Hindi News
- कांग्रेस महापौर टिकट के लिए दिल्ली में पांच नामों पर विचार
कांग्रेस महापौर टिकट के लिए दिल्ली में पांच नामों पर विचार
कांग्रेसके विभिन्न राजनीतिक खेमों में इस बात को लेकर खासी चर्चा है कि महापौर पद का प्रत्याशी कौन। इस पद के लिए कई दावेदार होने के कारण टिकट का मामला अब दिल्ली तक जा पहुंचा है। विवाद की स्थिति बनने की पूरी संभावना बन रही है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है अंतिम समय पर ही कांग्रेस अपने अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा करेगी। सभी प्रत्याशी दबाव बनाने दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। दिल्ली में कांग्रेस की केद्रीय चुनाव समिति दुर्ग के महापौर प्रत्याशी के लिए पांच नामों पर विचार कर रही है। ये पांच नाम हैं दीपा मध्यानी, नीलू ठाकुर, प्रीति मिश्रा, रामकली यादव और रंजना गुप्ता। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति को तीन नाम देने के लिए कहा गया था। लेकिन प्रदेश समिति तीन नाम तय नहीं कर पाई। बुधवार को जंतर मंतर पर धरना के बाद चुनाव समिति के सदस्य कांग्रेस कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, राज्यसभा सांसद मोहसिना किदवई, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, सांसद ताम्रध्वज साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे, नेता प्रतिपक्ष टीेएस सिंहदेव, पर्यवेक्षक मोतीलाल देवांगन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में एकत्र हुए। देर शाम तक बैठक चलती रही। महापौर के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष और पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी के नाम पर भी फैसला करेगी।
मंगलवार को भी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी जिसमें सदस्यों ने पार्षद प्रत्याशी का फैसला करने का अधिकार जिम्मेदारी प्रदेश चयन समिति को सौंप दी। सूत्र बता रहे हैं कि प्रदेश समिति के सदस्य गुरूवार को भी दिल्ली में ही रहेंगे।
प्रदेश समिति तय करेगी पार्षद प्रत्याशी
आज घोषणा की संभावना