600 जगहों से हटाए गए बैनर
दुर्ग|दुर्ग निगमचुनाव को लेकर शहर में प्रभावशील आचार संहिता के बाद भी सरकारी दफ्तरों सार्वजनिक स्थलों पर बैनर-पोस्टर अब भी लगे हुए हैं। निगम लगातार कार्रवाई के बाद भी उन्हें अब तक नहीं हटा पाई है। बुधवार को ऐसे बैनर-पोस्टरों के खिलाफ पुन: कार्रवाई शुरू की गई। छह सौ से अधिक बैनर-पोस्टर इस दौरान जब्त किए गए। वहीं 33 जगहों से स्लोगन मिटाए गए। निगम के तोड़ूदस्ते ने पोलसाय पारा चौक से मान होटल, कंकाली चौक, चण्डी मंदिर चौक, नयापारा चौक, गया नगर क्षेत्र से शिवपारा चौक, गंजपारा सत्ती चौरा, मुकुंद भवन क्षेत्र, ईरानी डेरा से महाराजा चौक, बोरसी आिद क्षेत्र में यह कार्रवाई की। 33 जगहों से इस दौरान लिखे गए स्लोगन मिटाए गए।