इस वार्ड से अब तक एक भी नामांकन नहीं
दुर्ग|मुस्लिम बाहुलतकियापारा वार्ड-आठ दुर्ग निकाय में अब तक ऐसा वार्ड है, जिससे एक भी प्रत्याशी ने नामांकन फार्म जमा किया है, ही खरीदा है। जबकि नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुए तीन दिन का समय गुजर चुका है। इतना ही नहीं वार्ड हर चुनाव में चर्चा में रहा है। जहां से लोकसभा विधानसभा में कांग्रेस को काफी बढ़त मिलते रही है, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी एक बार भी वार्ड से चुनाव नहीं जीत पाया है। गौरतलब है कि तकियापारा में करीब दस हजार की आबादी है। जहां करीब 4063 मतदाता हैं। वार्ड पूरी तरह से मुस्लिम बाहुल है। वर्तमान में दुर्ग निकाय चुनाव को लेकर सभी वार्डों से नामांकन दाखिल करने फार्म लेने कलेक्टोरेट प्रत्याशी पहुंच रहे हैं, लेकिन तकियापारा वार्ड से अब तक ही संगठन के किसी कार्यकर्ता ने नामांकन फार्म लिया है। ही निर्दलीय प्रत्याशी पहुंचे हैं। 15 दिसंबर नामांकन की अंतिम तिथि है। इधर दोनों संगठनों ने भी अब तक किसी भी नाम पर अंतिम सहमति नहीं बनाई है।