- Hindi News
- भाजपा की गोपनीय जगह पर बैठक, देर रात तक नाम पर की चर्चा
भाजपा की गोपनीय जगह पर बैठक, देर रात तक नाम पर की चर्चा
प्रत्याशियों के नाम फायनल करने में जुटे दिग्गज
भाजपामें नगर पंचायत, पालिका, निगम के पार्षद प्रत्याशियों, अध्यक्षों महापौर प्रत्याशियों के चयन को लेकर बुधवार को पूरे दिन मंथन हुआ। दोपहर से गोपनीय बैठकों का क्रम शुरू हुआ। पहले जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक हुई। इसके बाद शाम करीब सात बजे रायपुर में संभाग स्तरीय समिति की बैठक हुई, जिसमें संगठन के बड़े पदाधिकारी नेताओं को अलावा जिला पदाधिकारी शामिल हुए। बहरहाल हुई बैठकों में तय नामों को लेकर किसी प्रकार का खुलासा रात नौ बजे तक नहीं किया गया। समिति के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष स्थानीय विधायक से चर्चा उपरांत नाम बढ़ाए गए हैं। उक्त नामों को बुधवार को जिला समिति में रखा गया। उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष थानूराम साहू, महामंत्री कांतिलाल बोथरा, जितेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश तेजवानी, विधायक सांवला राम डाहरे, महापौर डॉ. शिवकुमार तमेर सहित अन्य शामिल हुए।
कहना कुछ भी मुश्किल
फिलहालकुछ भी कहना मुश्किल है। बैठक चल रही है। बैठक कितने देर तक चलेगी नहीं कहा जा सकता। फिलहाल नाम तय नहीं हुए हैं। प्रक्रिया जारी है।” -थानूरामसाहू, जिलाअध्यक्ष भाजपा
{पार्टी अच्छी छवि वाले को टिकट देगी। {संगठन के प्रति वह पूरी तरह से निष्ठा रखता हो। {दावेदार में नेतृत्व की क्षमता हो। {जहां तक हो सके वर्तमान पार्षद को मौका दिया जाए। {संगठन मंे उसका अनुभव कार्य का समय। {शहर का पहचाना नाम हो, जीतने की क्षमता हो।
पार्टी ने क्या तय किया चयन का आधार
अंतिम फैसला दो दिनों के अंदर