- Hindi News
- बघेरा में बने सड़क, स्थानीय लोगों ने कलेक्टर से की मांग
बघेरा में बने सड़क, स्थानीय लोगों ने कलेक्टर से की मांग
दुर्ग|बघेरा सेबटालियन, हाउसिंग बोर्ड के रास्ते उरला तक सड़क निर्माण की मांग स्थानीय लोगों द्वारा कलेक्टर से की गई है। पार्षद अनिल देवांगन ने वार्डवासियों के साथ कलेक्टर आर शंगीता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण आवश्यक है। इससे 15 से 20 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। इधर नेहरूनगर-अंजोरा बायपास पर लगातार सड़क हादसों को देखते हुए ग्रामीणों ने पीपरछेड़ी की तरफ नेहरूनगर चौक के करीब डिवाइडर बनाने की मांग की है। मांग करने वालों में जागेश्वर सिंह, भगत ठाकुर, तुलसी राम, किरण कुमार, मुकेश यादव, रवि कुमार आदि शामिल हैं।