- Hindi News
- चला अभियान, आज दीपक नगर स्टेशन में होगी सफाई
चला अभियान, आज दीपक नगर स्टेशन में होगी सफाई
दुर्गनिगम का सफाई अभियान लगातार दसवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को चंडी मंदिर ब्राह्मण पारा क्षेत्र में अभियान चलाकर स्वास्थ्य अमले ने सफाई की। इस दौरान 50 से अधिक सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। उनके द्वारा नालियों के अलावा, सड़क, शौचालयों डंप कचरे को भी उठाया गया।
सफाई के दौरान पूरे समय स्वास्थ्य अधिकारी बीएल केशरवानी मौके पर मौजूद थे। उनके निर्देश पर चूना, फिनाइल ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव मौके पर किया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई, कि वे अपने घर के आसपास कचरा ना जमा होने दें। यदि कोई सफाई कर्मचारी लापरवाही कर उनके घर या आसपास कचरा डंप करता है, तो इसकी तत्काल सूचना निगम को दें। कचरा डस्टबीन में डालें। निगम को सफाई कार्य में सहयोग करें। इस दौरान स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य अधिकारी केशरवानी को सफाई को लेकर शिकायतें भी की, जिनका केशरवानी ने मौके पर ही निराकरण किया। अभियान के तहत चंडी मंदिर, संतोषी मंदिर, ढीमर पारा, शौचालय के पास, बाबू तालाब, चंडी तालाब के ऊपर से कचरे की सफाई की गई। इस दौरान लोगों को आगामी एक जनवरी ने प्लास्टिक थैलों का उपयोग नहीं किए जाने के लिए जागरूक भी किया गया।