- Hindi News
- निगम का टैक्स इसी महीने भरें, नहीं तो लगेगा अधिभार
निगम का टैक्स इसी महीने भरें, नहीं तो लगेगा अधिभार
दुर्ग|नए सालसे दुर्ग निगम संपत्ति कर जमा करने वालों से अधिभार वसूलेगी। टैक्स की वसूली वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए की जा रही है। इस प्रकार समय से पहले टैक्स लेने के बाद भी निगम की अधिभार वसूलने की तैयारी है। मुख्य रूप से संपत्तिकर, समेकित कर, निजी जल कर शुल्क में अधिभार लगाया जाएगा। आयुक्त एसके सुंदरानी ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। जनवरी में पांच प्रतिशत, फरवरी माह में दस प्रतिशत, मार्च माह में पंद्रह प्रतिशत अधिभार लिया जाएगा। अगर आपने अभी तक जमा नहीं किया है तो इसी महीने कर दें।