पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्गग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस ने बुधवार को बाजार चौक पर राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। बाद में कांग्रेसी रैली निकालकर थाने पहुंचे, जहां राज्यपाल के नाम तहसीलदार आरबी देवांगन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। पूर्व विधायक गंगा पोटाई ने कहा कि भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों को राशन नहीं दिया जा रहा है।

किसानों को बोनस बंद कर दिया गया है। अब किसानों को पंजीयन के नाम पर परेशान किया जा रहा है। रासायनिक खाद की कीमत में वृद्धि की गई है। अब ब्याज दर में भी बढ़ोतरी कर किसानों की कमर तोड़ दी है। पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने कहा कि गरीब किसान लाचार हो गए हैं। बिना पैसे कोई काम नहीं हो रहा है। पूरे राज्य की सड़कें बदहाल है। निर्माण के काम ठप है। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष हेमंत बंजारे, प्रदेश कांग्रेस सचिव तुकाराम साहू, नंदकुमार सेन, मोहन हरमुख, जिला पंचायत सदस्य नंदकुमार साहू, युकां अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने भी संबोधित किया।

संचालन बहादुर नेताम आभार प्रदर्शन भीषम हिरवानी ने किया। मौके पर सतीश पारख, टिकेश्वरी देशमुख, रविन्द्र वर्मा, भोला चंद्राकर, डा. अश्वनी चंद्राकर, केशव बंछोर, राजकुमार देशमुख, भूपेश ठाकुर, खुमान साहू, यशोदा साहू आदि मौजूद थे।

सीएमका पुतला दहन : किसानकांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का पुतला दहन किया। श्री ठाकुर ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान परेशान हैं। मुख्यमंत्री ने चुनावी घोषणा पत्र में हर साल बोनस देने का ऐलान किया था। पंजीयन में मोबाइल पेनकार्ड की अनिवार्यता से किसान परेशान हैं। उन्होंने सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की। मौके पर जयंत देशमुख, रवि सिंगौर, मनोज साहू, हरीश साहू, राकेश सेन, अशोक मिश्रा आदि मौजूद थे।

बुधवार को बाजार चौक उतई पर धरना देते पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, गंगा पोटाई अन्य कांग्रेसी नेता।