पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा आज से नए दफ्तर में

भाजपा आज से नए दफ्तर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा आज से नए दफ्तर में

रायपुर|भाजपा गुरुवारको अपने कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रवेश करेगी। सुबह 11 बजे विधि-विधान के साथ शक्ति की देवी दुर्गा की स्थापना के साथ वह यहां नई पारी की शुरुआत करेगी।

इसी दिन पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है। उन्हें भी भाजपाई याद करेंगे।

उपाध्याय जयंती पर सुबह तेलीबांधा में उनकी प्रतिमा के समक्ष नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता शामिल होंगे। एकात्म परिसर में सुबह साढ़े दस बजे उनके स्मरण में कार्यक्रम होगा। बाद में भाजपा नेता नए कार्यालय पहुंचेंगे। वहां पूजा में शामिल होंगे। गुरुवार से एकात्म परिसर शहर ग्रामीण भाजपा इकाई को सौंप दिया जाएगा। आज प्रदेश पदाधिकारियों ने अपना सामान नए भवन में शिफ्ट कर लिया। नए कार्यालय में 29 सितंबर को नए प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को बड़े नेताओं की मौजूदगी में चार्ज भी दिया जाएगा। हालांकि वे 20 अगस्त को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर चुके हैं। 30 सितंबर को प्रदेश कार्य समिति की बैठक होगी। इसमें चुनाव की रणनीति, प्रभारियों की नियुक्ति और चुनाव कमेटियों का गठन होगा। प्रत्याशियों के संबंध में राय-मशविरा करने भी प्रभारी तय किए जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मौजूद रहेंगे। वे नगरीय निकाय सम्मेलनों की समीक्षा भी करेंगे। नगरीय निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश भर में सम्मेलन हो रहे हैं। इससे पहले 29 सितंबर को प्रदेश संगठन बैठक को लेकर प्रारंभिक चर्चा करेगा।

00000000000000000000



कौन थे उपाध्याय - उपाध्याय सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिए एकात्म मानववाद की लोक हितैषी विचारधारा के प्रवर्तक थे। समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों का सबसे पहले उत्थान उनके जीवन का लक्ष्य था। एक सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे सहज-सरल स्वभाव के उपाध्याय हिन्दी और अंग्रेजी विद्वान और कुशल लेखक थे। उन्होंने ’राष्ट्रधर्म’ और ’पांचजन्य’ जैसी पत्रिकाओं की बुनियाद रखीं। उपाध्याय ने एकात्म मानववाद, सम्राट चंद्रगुप्त, राजनीतिक डायरी और भारतीय अर्थ नीति का अवमूल्यन जैसी बहु चर्चित पुस्तकें लिखी, जिनमें समकालीन परिस्थितियों के अनुरूप अपने चिंतन के माध्यम से उन्होंने देश और समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया।