पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लीन इंडिया, क्लीन स्कूल कैम्पेन आज से

क्लीन इंडिया, क्लीन स्कूल कैम्पेन आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिरियोडिक पेंटिंग्स और रोल प्ले कंडक्ट होंगे।

सिटीरिपोर्टर|दुर्ग

महात्मागांधी के स्वच्छता से जुड़े सिद्धांत को अपनाने के उद्देश्य से सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन और मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट द्वारा क्लीन इंडिया क्लीन स्कूल कैम्पेन 2 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके जरिए स्टूडेंट्स को डे टुडे लाइफ में हाइजीन और क्लीनलीनेस के बारे में एजुकेट किया जाएगा।

इसके तहत सभी सीबीएसई स्कूलों में यह अभियान 25 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसमें खासतौर पर निबंध, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक और डिबेट कॉम्पीटिशन होंगी। इस कैम्पेन के दौरान स्कूलों में क्लास, लाइब्रेरी, लेबोरेट्री, ऑडिटोरियम और प्ले ग्राउंड की सफाई की जाएगी।

स्कूल सफाई का स्टेटस www.schoolsanitation.com पर ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे। इससे स्कूलों को उनकी सेनिटेशन रेटिंग के मुताबिक सम्मानित भी किया जाएगा। ग्रीन रेटिंग के साथ सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले स्कूलों को एक लाख रुपए का अवॉर्ड भी दिया जाएगा। यह कैम्पेन स्कूलों में 15 अगस्त 2015 तक चलता रहेगा जिसके तहत समय-समय पर इससे जुड़े प्रोग्राम्स और कॉम्पीटिशन कंडक्ट कराई जाएगी।