हीमोग्लोबिन सिकलसेल की हुई जांच
दुर्ग|इंडियन मेडिकलएसोसिएशन ने गुरुवार को शासकीय महिला कॉलेज में एनीमिया फ्री इंडिया हिमोग्लोबिन सिकलसेल जांच शिविर नि:शुल्क लगाया। कॉलेज की दौ सौ छात्राओं की जांच की गई। आईएमए का यह पूरे देश में लोगों को रक्त की कमी से मुक्त करने का अभियान चल रहा है। डॉ. रविंद्रनाथ ने इसी विषय पर व्याख्यान दिया। आईएमए दुर्ग के सचिव डॉ. राजू भाईसारे बताया कि यह शिविर कॉलेज की रेडक्रॉस सोसायटी लगाया गया है। डॉ. अजय गोवर्धन ने भी अपनी बातें रखीं।