पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशि पर कांग्रेसी ले रहे झूठा श्रेय

राशि पर कांग्रेसी ले रहे झूठा श्रेय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाभवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेसियों पर 20 करोड़ का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए रमन सरकार की तारीफ की गई। शहर के 58 वार्डों के विकास के लिए स्वीकृत 20 करोड़ के लिए राशि स्वीकृत करने के लिए आभार जताया।

पं.दीनदयाल के एकात्मक मानववाद के मूल सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया इससे पूर्व कार्यकर्ताओ ने बस स्टैण्ड के सामने स्थित पं. दीनदयाल के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। झूठा श्रेय लेने पर कांग्रेसी विधायक कांग्रेसी नेताओं की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का असली चेहरा शहर की जनता को बताने सभी कार्यकर्ता ने एक स्वर में निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष थानूराम साहू ने पं.दीनदयाल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सादगी के साथ जन सेवा का सिद्धांत निर्मित करने वाले उपाध्याय का सबसे बड़ा लक्ष्य दीन दुखियों की उत्थान कर मानव सेवा नारायण सेवा के मूलमंत्र के साथ राजनीति को नई दिशा दिया। शहर अध्यक्ष महावीर लोढा ने कहा कि राज्य केंद्र की भाजपा सरकार ने समाज की आखिर छोर की व्यक्तियों की चिंता करते हुए एक ओर जहां एक रुपए किलो चावल देकर भूखों को रोटी उपलब्ध कराया है तो वही केंद्र की मोदी सरकार ने 100 दिन के अंदर में महंगाई कम कर जनता को राहत देते हुए गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजना लागू किया है जिनका प्रचार-प्रसार करते हुए जन-जन तक पहुंचाना हम सब कार्यकर्ताओं का ध्येय होना चाहिए। शहर महामंत्री दिनेश देवांगन ने इस अवसर पर निगम चुनाव पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि गरीबों और जरूरत मंदों के लिए मूलभूत योजनाएं डॉ.रमन सिंह सरकार केंद्र की मोदी सरकार द्वार लागू की गई योजना को बताने पर बल दिया जिला प्रचार मंत्री संतोष सोनी ने भाजपा नेता गोवर्धन जायसवाल ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। संचालन शहर उपाध्यक्ष रजा खोखर ने किया तथा आभार मंत्री सुरेन्द्र कौशिक ने किया।

र|ेश चन्द्राकर, नरेन्द्र बंजारे, नरेन्द्र गुप्ता, गायत्री वर्मा, देवनारायण चन्द्राकर, ज्ञानेश्वरी, लता शर्मा, अमर सिंह यादव, छत्रसाल गायकवाड़, जयश्री जोशी, कुमुद बघेल, दिनेश देवांगन मौजूद थे।

नए बस स्टैंड के सामने पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण।