- Hindi News
- पेयजल फेज़ टू में देरी, कांग्रेसी फिर मिले निगम आयुक्त से
पेयजल फेज़-टू में देरी, कांग्रेसी फिर मिले निगम आयुक्त से
दुर्ग|शहर जिलाकांग्रेस के बैनरतले कांग्रेसी गुरुवार की दोपहर निगम आयुक्त एसके सुंदरानी से मिले। इस दौरान उन्होंने वृहद पेयजल योजना के कार्य में लगातार देरी को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। साथ ही मांग की काम को जल्द पूरा कराने प्रयास किया जाए। इस दौरान विधायक अरुण वोरा, सभापति राजकुमार नारायणी सहित अन्य मौजूद थे।
आयुक्त से चर्चा के दौरान विधायक ने कहा कि पानी को लेकर पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ है। बावजूद फेज-टू को लेकर लेटलतीफी जारी है। उन्होंने दुर्ग निगम में तत्काल सामान्य सभा की बैठक बुलाने कहा। ताकि वृहद पेयजल योजना फेज-टू, सफाई व्यवस्था, निराश्रित पेंशन, उरला आवास आबंटन, प्रकाश व्यवस्था सहित शहर से जुड़े अन्य जरूरी कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा ठोस फैसला लिया जा सके। नेता प्रतिपक्ष के लिए निगम में बैठने के लिए एक कमरे की व्यवस्था करने की भी मांग रखी गई। मौके पर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आरएन वर्मा, नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा, संभागीय प्रवक्ता देवकुमार जंघेल, संजय कोहले सहित अन्य उपस्थित थे।