- Hindi News
- जनपदों में किसके सिर बंधेगा ताज आज होगा फैसला
जनपदों में किसके सिर बंधेगा ताज आज होगा फैसला
त्रि-स्तरीयपंचायत चुनाव के बाद दुर्ग, पाटन धमधा जनपद में अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। 13 फरवरी को जनपद कार्यालयों में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होनी है। इसके तहत सुबह दस बजे तीनों जनपदों में सम्मेलन शुरू होगा। इसके बाद जैसी स्थिति बनेगी, वैसा निर्वाचन होना है। इधर कांग्रेस बीजेपी अपने-अपने समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारने की तैयारी में है। ताकि जनपद पर उनका कब्जा रहे। इसके लिए लगातार स्वतंत्र चुनाव जीतने वालों को अपनी तरफ करने की जुगत जारी है।
बीजेपी कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक पार्टियां जनपद जिला पंचायत स्तर पर अपना अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाना चाह रही है। बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी है। कांग्रेस भी कसर छोड़ने के मूड में नहीं है। इस कारण स्वतंत्र सदस्यों को दोनों दल प्रलोभन दे रहे हैं। खास बात यह है कि उन्हें तीर्थ स्थल से लेकर पर्यटन स्थलों की सैर भी कराई जा रही है। खबर है कि कई चुने हुए सदस्य सीधे सुबह जनपद कार्यालय पहुंचेंगे। जहां पार्टी के तय प्रत्याशी को अपना समर्थन देंगे।
पाटनमें दोनों से तीन-तीन दावेदार : जनपदपंचायत पाटन में 25 सदस्य हैं। इनमें से 11 बीजेपी समर्थित 9 कांग्रेस समर्थित हैं। पांच स्वतंत्र सदस्य हैं। इस प्रकार अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों पदों को लेकर मुकाबला है। अध्यक्ष के लिए बीजेपी से हर्षा चंद्राकर, मीरा बंछोर, शकुंतला वर्मा, कांग्रेस से महेश्वरी चंद्राकर संध्या वर्मा दावेदार हैं।
धमधा में बीजेपी समर्थित की जीत तय
जनपदधमधा में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के खड़े होने की आशंका लगभग नहीं के बराबर है। बीजेपी समर्थित 15 और कांग्रेस समर्थित सदस्य आठ हैं। बीजेपी से जयसिंह राजपूत अध्यक्ष के दावेदार हैं। स्वतंत्र प्रत्याशी नवीन जैन भी मैदान में हैं, जो कांग्रेस समर्थितों की मदद से अध्यक्ष बनने की कोशिश में है। बीजेपी समर्थितों की संख्या अधिक होने से उनका पलड़ा भारी है।
दुर्ग में कांटे की टक्कर
जनपददुर्ग में कांग्रेस बीजेपी अपना अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाना चाह रहे हैं। 24 सदस्यों वाले जनपद में बीजेपी के सात कांग्रेस के नौ समर्थित सदस्य जीतकर आए हैं। आठ स्वतंत्र सदस्य हैं। कांग्रेस से जहां संतोषी साहू, तिजया साहू, लता चंद्राकर बीजेपी से संतोष देशमुख दावेदार हैं।
सुबह दस बजे सम्मेलन
तीनोंजनपदों में सुबह दस बजे सम्मेलन होगा। जिसमें सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक के शुरू होते ही निर्वाचन का टाइम टेबल तय होगा। नामांकन दाखिल होंगे। जहां निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति में सीधे अध्यक्ष उपाध्यक्ष के नाम तय होंगे। जहां निर्वाचन की स्थिति बनेगी। वहां गुप्त मतदान होगा।
जिला पंचायत के अध्यक्ष का 16 को होगा चुनाव
जिलापंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन भी दिलचस्प हो गया है। 16 फरवरी को चुनाव जिला पंचायत सभागार में होना है। बीजेपी समर्थित कोई भी महिला सदस्य नहीं जीती है। इस कारण बीजेपी अन्य को अपनी तरफ करने की जुगत में है। धमधा से जहां दुलसिया वर्मा, माया बेलचंदन, अमिता बंजारे, प्रेमसागर चतुर्वेदी, पाटन के जयश्री वर्मा, राकेश ठाकुर, पुनीता ठाकुर, संतोष साहू दुर्ग से जयंत देशमुख, हिमा साहू, मुकेश बेलचंदन, थानूराम साहू जीते हैं। इनमें से किसी एक को अध्यक्ष एक को उपाध्यक्ष चुना जाना है। ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने के कारण कांग्रेस समर्थित के ही अध्यक्ष बनने की संभावना है।
सुबह ही तय होंगे नाम
^तीनोंजनपदों में नाम तय 13 फरवरी की सुबह होंगे। दावेदारों के नाम लिए जा चुके हैं। उन पर विचार किया जा रहा है। स्वतंत्र जीतकर आने वाले भी हमारे संपर्क में हैं। अध्यक्ष हमारे ही बनेंगे।\\\'\\\' संतोषसोनी, प्रवक्ता जिला भाजपा दुर्ग
हम बना रहे अध्यक्ष
^तीनोंजनपदों में हम अपना अध्यक्ष बना रहे हैं। फिलहाल नामों की घोषणा नहीं की गई है। 13 फरवरी की सुबह अंतिम दौर की बैठक के बाद नाम तय कर दिए जाएंगे। जनपदों में कांग्रेस समर्थित अधिक जीतकर आएं हैं।\\\'\\\' हेमंतबंजारे, अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण