- Hindi News
- पचरी पारा में निगम कर्मियों ने की सफाई, लोगों को समझाइश भी दी
पचरी पारा में निगम कर्मियों ने की सफाई, लोगों को समझाइश भी दी
दुर्ग|नगर निगममें सफाई को लेकर गुरुवार को अभियान चलाया गया। शहर के पचरीपारा क्षेत्र में सफाई को लेकर मुहिम चलाई गई। महापौर चंद्रिका चंद्राकर के अलावा आयुक्त एसके सुंदरानी, देवनारायण चंद्राकर, प्रवीर मोहन पिंटू, नरेंद्र चंदेल आदि मौजूद थे। महापौर आयुक्त ने लोगों से अपील की कचरा डस्टबीन में डालें। नालियों को जाम होने दें। जहां कहीं ऐसा नजर आए तत्काल सफाई अमले को खबर करें। आयुक्त ने कहा कि सबके प्रयासों से शहर को साफ सुथरा रखा जा सकता है।