- Hindi News
- पेंशन को लेकर दिक्कत, महापौर से कहा ध्यान नहीं देते अधिकारी
पेंशन को लेकर दिक्कत, महापौर से कहा - ध्यान नहीं देते अधिकारी
दुर्ग|निराश्रितों केपेंशन राशि वितरण में दिक्कतें सामने आई है। महापौर चंद्रिका चंद्राकर गुरुवार को पेंशन वितरण के लिए लगाए गए शिविर स्थल बैगापारा शीतला मंदिर के पास गया बाई स्कूल गया नगर पहुंची। जहां हितग्राहियों ने उन्हें थंब इंप्रेशन में आने वाली दिक्कतों से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि नौ-नौ महीने से उन्हें पेंशन नहीं मिली है। लगातार शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं ले रहे हैं। इसके बाद महापौर ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने व्यवस्था सुधारने की दिशा में काम करने कहा। नई कार्ययोजना तैयार की जाए। ताकि पेंशन वितरण आसान हो सके।