- Hindi News
- निगम को सूचना दिए बिना पीडब्ल्यूडी ने खोद दी सड़क, पेयजल पाइप फूटने से व्यर्थ में बहा पानी
निगम को सूचना दिए बिना पीडब्ल्यूडी ने खोद दी सड़क, पेयजल पाइप फूटने से व्यर्थ में बहा पानी
दुर्ग|गौरव पथ पर 15 दिन पहले डामरीकरण किया गया था। इसके बाद बिना प्लानिंग किए ही पुलिया बनाने के िलए फिर सड़क को खोद दिया गया। जिसके कारण फंड की बर्बादी हुई। नगर निगम के जिम्मेदार लगातार इस तरह की लापरवाही कर रहे हैं।
जेल तिराहे के पास सड़क चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने नगर निगम को सूचना दिए बिना ही सड़क खोद दी। इससे पेयजल पाइपलाइन में लीकेज हो गया। जानकारी लगने के बाद महापौर चंद्रिका चंद्राकर, एमआईसी के साथ मौके पर पहुंची।