पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत में फड़, 29 जुआरी पकड़े गए, 3 लाख जब्त

खेत में फड़, 29 जुआरी पकड़े गए, 3 लाख जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग। क्राइम ब्रांच ने बायपास टोल नाका से कुछ दूर बीच खेत पर फड़ लगाकर जुआ खेल रहे 29 लोगों को पकड़ा है। उनसे दो लाख 94 हजार रुपए जब्त किए हैं। पकड़े गए लोगों में व्यवसायी, साहूकार भी हैं। पुलिस ने उन्हें शाम को घेरेबंदी कर पकड़ा। लेकिन सात लोग भागने में सफल हो गए। पकड़े गए लोगों में सेक्टर-5 का संतोष यादव, राजनांदगांव का सुरेश कुमार, तेलीबांधा रायपुर का सोनू आहुजा, नेहरू नगर का गुरमीत सिंह अन्य लोग शामिल हैं।

पुलगांव पुलिस के अनुसार उसे बायपास टोल नाका से कुछ दूर खेत पर जुआ खेले जाने की सूचना लगातार मिल रही थी। सूचना पुष्ट होने के बाद एसपी डॉ आनंद छाबड़ा ने पुलगांव पुलिस को मिलाकर क्राइम ब्रांच की एक टीम बनाई जिसने मौके पर जाकर जुआरियों को चारों तरफ से घेर लिया। वहां जुआ के कई फड़ चल रहे थे। पुलिस को देखते ही जुआरी पैसा, ताश पत्ती और वाहन छोड़कर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद करीब सात लोग भाग निकले। घटना स्थल से 30 से ज्यादा मोबाइल कई वाहन भी जब्त किए गए हैं।

(पुलिस ने टोलनाका के पास के खेत से पकड़े गए आरोपी।)