ओजोन परत संरक्षण के लिए सार्थक प्रयास
दुर्ग|विश्व ओजोनपरत संरक्षण दिवस पर मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल रसमड़ा में 11वीं के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण शिक्षक वीके नोर्के एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी जेएस गंवरे के नेतृत्व में 150 पौधे लगाए। इनमें करंज,अशोक, नीम, शीशम मुख्य रूप से हैं। प्राचार्य लक्ष्मी तारम ने बताया कि बच्चों ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। पौधारोपण से कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।