- Hindi News
- कुत्ते के काटने से दुर्ग में बच्चे की मौत
कुत्ते के काटने से दुर्ग में बच्चे की मौत
दुर्ग|आवारा कुत्तेके काटने से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना दुर्ग के वार्ड-34 सरस्वती नगर की है। एक महीने पहले 17 साल के हरीश ढीमर को कुत्ते ने काट लिया था। इलाज के लिए जब वे अस्पताल पहुंचे तो स्टाफ ने एंडी रैबीज इंजेक्शन के बदले में पैसे की मांग की। पैसे नहीं होने के कारण ही हरीश को समय पर इंजेक्शन नहीं लगवाया जा सका। पार्षद कन्या ढीमर के साथ जिला अस्पताल गई और बेटे को इंजेक्शन लगवा आई। इंजेक्शन लगाने के लिए बाद में भी बुलाया गया था। लेकिन जब वह गई तो उससे पैसे की मांग की गई। हमारे पास पैसे नहीं थे। हम लौट आए। पिछले रविवार को हरीश की हालत उसे फिर जिला अस्पताल में भर्ती करवाई। इस पूरे मामले में सिविल सर्जन डॉ. जेपी मेश्राम का कहना है कि अगर किसी ने पैसे की मांग की है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।