पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में निर्भया सेंटर खोलने की तैयारी शुरू

जिले में निर्भया सेंटर खोलने की तैयारी शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्भयाकेंद्र शुरू करने की तैयारी दुर्ग में भी शुरू हो गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसके लिए जमीन भी तलाश ली है। साथ ही एक प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। केंद्र के लिए किराए के भवन की भी तलाश की जा रही है, ताकि अक्टूबर तक जिले में केंद्र का संचालन शुरू किया जा सके।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार देश के उन टॉप टेन राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल है, जहां महिलाओं से छेड़छाड़ दुष्कर्म की घटनाएं ज्यादा होती हैं। ब्यूरो की रिपोर्ट के बाद केंद्र सरकार के छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में निर्भया सेंटर खोलने को कहा है, जिससे महिलाओं को हर तरह की मदद मुहैय्या कराई जा सके। केंद्र से मिले निर्देश के बाद निर्भया केंद्र का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से करने की योजना राज्य सरकार ने तैयार की गई है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में निर्भया सेंटर को खोलने की तैयारी तेज हो गई है।

निर्भया केंद्र शुरू करने के लिए राजस्व सचिव ने जिलों के कलेक्टरों से जमीन आरक्षित करने को कहा है। इसके तहत दुर्ग में केंद्र के लिए 3200 वर्ग फीट जमीन आरक्षित कर ली गई। केंद्र की यह जमीन महिला एवं बाल विकास विभाग के समीप ही आरक्षित की गई है। और इसका एक प्रस्ताव बना कर शासन को प्रेषित किया गया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भवन निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। बताया गया कि शासन से पहले जो पत्र आया था उसमें यह केंद्र 15 अक्टूबर से शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। पत्र में यह भी कहा गया था कि भवन के अभाव में वैकल्पिक व्यवसथा के तहत किराए के भवन में भी केंद्र का संचालन किया जा सकता है। इस सेंटर के खुलने से महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने में किसी प्रकार की झिझक नहीं होगी। सेंटर में महिलाओं के लिए ठहरने की व्यवस्था, कानूनी सहायता, मेडिकल आदि सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। खास बात यह है इस केंद्र के सुपरवाइजर कलेक्टर और कमिश्नर होंगे, जो पूरी व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

अक्टूबर में शुरू करने का प्रयास जारी

^निर्भयासेंटर शुरू करने जमीन आरक्षित कर ली गई है। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वैकल्पिक व्यवस्थ