नालियों की सफाई टेल से करने के निर्देश
नगरनिगम के आयुक्त एसके सुन्दरानी ने निगम क्षेत्र की नालियों की सफाई बेड लेबल और टेल से नहीं करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। उन्होंने सभी सफाई सुपरवाइजरों को सफाई की जाने वाली नाली और सड़क एक दिन पूर्व चिन्हित कर पूरी जानकारी अपने अधिकारियों और उन्हें देने कहा है। किसी भी नाली की सफाई टेल से नहीं करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
आयुक्त ने आपापुरा वार्ड शिवपारा वार्ड 34 में इमली पेड़ के पास टेल एरिया से नाली की सफाई शुरू करने कहा है उन्होंने कहा कि चार दिनों से लगातार शाम को हो रही थोड़ी सी बारिश में नाली का पानी सड़क पर बहने लगता है और घरों में घुसता है। इस नाली से पूरे बाजार क्षेत्र, मैथिलपारा, ब्राह्मण पारा, हटरी बाजार, आपापुरा, जवाहर चौक, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से पानी का दबाव बहाव रहता है नालियां 3 से 4 फीट गहरी हैं, इसलिए इसका मलमा बेड लेबल से निकाल कर सफाई करें उन्होंने पोलसाय चौक के पास भी नाली का पानी सड़क पर भरने की जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों को दी और बताया इन क्षेत्रों से लगातार उन्हें शिकायत मिल रही है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षकों, सफाई सुपरवाइजरों से कहा कि एेसे क्षेत्रों की जानकारी रखें और अपने कर्मचारियों के साथ किवार के कर्मचारियों के माध्यम से व्यवस्था बनाएं उल्लेखनीय है कि शहर की बड़ी और छोटी नालियों की सफाई निगम कर्मचारियों के गैंग से कराई जा रही है। आज कसारीडीह और आपापुरा वार्ड में की नालियों की सफाई कराई गई। कसारीडीह में पंचशील अकेडमी के पास सहगल गैरेज के सामने दुर्गा मंच बनाया जा रहा है। इसके आसपास चारों ओर नालियां भरी हुई थी जिसे गैंग लगाकर बेड लेबल तक की सफाई कराई गई। इसी प्रकार गवलीपारा में मिल के पास और वर्धमान धर्मशाला के पास बड़ी नाली से मलमा निकाला गया है।