छात्रों ने रोपे पौधे
दुर्ग|जेआरडी शासकीयमल्टीपरपज उच्चतर माध्यमिक स्कूल के इको क्लब के छात्र-छात्राओं ने पौधे रोप कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। प्राचार्य कल्पना द्विवेदी ने बताया कि इको क्लब ने पर्यावरण जागरण रैली भी निकाली। विशेष रूप से क्लब प्रभारी जे.गुप्ता, व्याख्याता मंजीत सिंह राजपूत, जेबी सिंह, डॉ. विभा चौबे, एस.जैकब आरकेएस राजपूत मौजूद थे। आकर्षित बरनवाल, बोधराज, अरबाज अली, रूपल, हर्ष, दीपक शामिल हुए।