- Hindi News
- समर्थन के लिए कहीं पिकनिक कहीं पद, कहीं पैसों का प्रस्ताव
समर्थन के लिए कहीं पिकनिक कहीं पद, कहीं पैसों का प्रस्ताव
पार्टी प्रत्याशी को नहीं दिया वोट तो पद मिलेगा टिकट
रायपुर| जिलापंचायत और जनपद पंचायत चुनावों में खरीद-फरोख्त की आशंका से कांग्रेस अलर्ट हो गई है। प्रदेश कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों को पार्टी के पक्ष में ही मतदान करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन्हें भविष्य में विधानसभा चुनाव की टिकट से वंचित करने की भी बात कही गई है।
जनपद पंचायतों में अध्यक्ष के लिए 13 फरवरी को मतदान होने हैं। वहीं जिला पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव 16 फरवरी को होंगे। इसके लिए लाबिंग तेज हो गई है। निर्वाचित प्रत्याशियों को रिझाने के लिए दोनों ही दलों के नेता लगे हुए हैं।
पैसेऔर पद के ऑफर
जिलापंचायत अध्यक्ष और जनपद पंचायतों के अध्यक्षों के चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा में खेमेबंदी तेज हो गई है। निर्वाचित सदस्यों को कोई शिरडी ले जा रहा है तो कोई शिमला। कहीं पर गाड़ी देने की चर्चा हो रही है तो कहीं पर पैसे और पद के आफर का हल्ला है। राजनांदगांव में कांग्रेस का बहुमत दिख रहा है। वहां के सदस्यों को उत्तराखंड ले जाने की खबर है। वहीं रायपुर के सदस्यों को नासिक ले जाने की खबर है।
कांग्रेस का दावा
जिला - पद - निर्वाचित सदस्य
रायपुर 16 - 10
राजनांदगांव 24 -19
कवर्धा 14 - 9
बेमेतरा 14 - 9
दुर्ग 12- 8
बीजापुर 10 - 6
सुकमा 10 - 6
बस्तर 15 - 9
कोंडागांव 12- 9
कांकेर 13 - 8
बालोद 14 -8
कोरिया 10 - 6
बलरामपुर 14 - 9
जशपुर 14 - 8
बलौदाबाजार 22 - 14
मुंगेली 12 - 8
कोरबा 12 - 7
जांजगीर- 25 - 15
महासमुंद 15 -6
बिलासपुर 25 - 11
रायगढ़ 25 - 11
दंतेवाड़ा 10 -5
सूरजपुर 15 -6
सरगुजा 14-7