- Hindi News
- अब नए शौचालय की फोटो खींचकर वेबसाइट में डालना अनिवार्य
अब नए शौचालय की फोटो खींचकर वेबसाइट में डालना अनिवार्य
सिटी रिपोर्टर|दुर्ग. स्वच्छताअभियान को लेकर जिला पंचायत में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधिकारियों को जानकारी दी गई कि अब से पंचायत स्तर पर शौचालयों का निर्माण कर उसे निर्धारित वेबसाइट में डाला जाना है। ताकि उसे देखा जा सके। स्वच्छ भारत अभियान के तहत अब सभी शौचालयों को समस्त जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इससे उन ग्राम पंचायत का पता चलेगा जहां पर शौचालय का निर्माण किया जा चुका है। साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में काम शेष है, वहां के हितग्राहियों की जानकारी हो सकेगी। इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक, सचिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर को भी इससे जोड़ा जाना है। बैठक में ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें कहा गया कि वे आधुनिक तकनीकों वाले मोबाइल फोन का उपयोग करें। ताकि इस कार्य को लेकर किसी प्रकार की परेशानी हो।