पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साफ पानी दें और कराएं सफाई, नहीं तो होगा आंदोलन

साफ पानी दें और कराएं सफाई, नहीं तो होगा आंदोलन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार पर आम जनता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी गुरुवार को कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर की अनुपस्थिति में एडीएम सुनील जैन को राज्य शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें लोगों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत बंजारे मुख्य रूप से मौजूद थे।

गुरुवार को कांग्रेसी कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने एडीएम सुनील जैन से मुलाकात की। इस दौरान कहा कि जिले में मूलभूत सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही है। साफ पानी नहीं मिलने से पीलिया जैसी बीमारी लगातार पांव पसार रही है। सफाई व्यवस्था लचर होने से डेंगू मलेरिया का खतरा हर समय बना रहता है। आवासों में शौचालयों का निर्माण नहीं हो पाया है। पट्टों की रजिस्ट्री एवं सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता लचर है। जिलाध्यक्ष बंजारे ने कहा कि पीने के पानी सफाई, धूल रहित सड़कों का निर्माण कल्पना मात्र है। नि:शुल्क नल कनेक्शन गरीबों के नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने जिले में निरस्त राशन कार्ड की जांच की मांग की है। उन्होंने सफाई के ठेका श्रमिकों को कलेक्टर दर पर वेतन देने की मांग की है। झुग्गीवासियों को पक्का मकान जल्द दें। चेतावनी दी कि उक्त कामों को लेकर शासन प्रशासन गंभीर नहीं होंगे, तो कांग्रेसी धरने पर बैठकर आंदोलन करेंगे। मौके पर महामंत्री केशव बंछोर, संदीप निरंकारी, सचिव अरुण सिसोदिया, अतुल साहू, प्रवक्ता राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।

दुर्ग के कांग्रेसी कलेक्टोरेट में पहुंचे और एडीएम सुनील जैन को राज्य शासन को सौंपा ज्ञापन।