पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विहिप का हिंदू सम्मेलन 15 को

विहिप का हिंदू सम्मेलन 15 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वहिंदू परिषद 15 फरवरी को पुराना बस स्टैंड में दोपहर करीब दो बजे विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित करेगा। इसमें जिलेभर के एक हजार से अधिक सदस्य शामिल होंगे। गुरुवार को संगठन के संतोष गोलछा, जिला मंत्री रतन यादव ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संगठन के 50 साल पूरे होने पर यह सम्मेलन हो रहा है। संजीवनी आश्रम मुंबई में संगठन की नींव रखी गई। इसके बाद से लगातार समाज हित में संगठन काम कर रहा है। सम्मेलन में केंद्रीय कोषाध्यक्ष रमेश मोदी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अमरीश शामिल होंगे। इस दौरान रतन यादव ने कहा कि संगठन में किसी को भी अनावश्यक परेशान करने का अधिकार नहीं है।

यदि कोई ऐसा करता है, तो तत्काल इसकी सूचना हमें दें। उन्होंने विहिप बजरंग दल के अलावा अन्य किसी संगठन के साथ होने की बात से इनकार किया। साथ ही भगवा गमछा डाल कर शहर में घूमने वाले ऐसे लोगों से सतर्क रहने कहा, जो अपने आपको विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता बताते हैं, और लोगों के परेशान करते हैं।