पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांतरागाछी-अहमदाबाद एक्सप्रेस मार्च तक चलेगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | सांतरागाछी से अहमदाबाद के बीच साप्ताहिक एसी स्पेशल मार्च तक चलेगी। इसके फेरे में 30 मार्च तक के लिए वृद्धि की गई है। इस बीच ट्रेन 7 और फेरे तय करेगी। ट्रेन में एसी फर्स्ट की 1, एसी टू और थ्री की 6-6 बोगियां होंगी। ट्रेन अपना फेरा इसी महीने पूरा कर रही थी। यानी यह बंद होने वाली थी, लेकिन अहमदाबाद जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। होली के कारण आवाजाही अभी और बढ़ेगी, लिहाजा इसे मार्च तक चलाने का फैसला किया गया है।

यहां रुकती है ट्रेन : खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, अमलनेर, नंदूरबार, सूरत, भरुच, वड़ोदरा, आनंद और नादिआड।

खबरें और भी हैं...