खेल खेल में स्कूली बच्चों ने की पढ़ाई
दुर्ग| जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा शैक्षिक बाल मेला का आयोजन गुरुवार को शा. प्राथमिक स्कूल कसारीडीह में किया गया। जिसमें कक्षा पहली से आठवीं तक के तीन सौ विद्यार्थी शामिल हुए। बीस सरकारी स्कूलों ने विद्यार्थियों ने शैक्षणिक गतिविधियों पर आधारित तरह तरह के स्टाल का आनंद उठाया। प्राचार्य मंजुलता पशीने ने बताया कि बाल मेला का आयोजन सुबह साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक किया गया।