भाजपा की नई जिला अध्यक्ष उषा टावरी ने संभाल लिया पदभार
दुर्ग|भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष उषा टावरी ने गुरुवार को कार्यालय में अपना पदभार संभाल लिया। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष थानूराम साहू से पदभार लिया।
टावरी ने पार्षद के रूप में कार्य शुरू कर इस मुकाम तक पहुंचने की बात कही। उन्होंने सरोज पांडेय का आभार माना। उन्होंने संगठन में महिलाओं की फौज तैयार करने का श्रेय सरोज पांडेय को दिया। इस दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। समापन से पहले लांस नायक वीर हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सबसे पहले साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महामंत्री देवेन्द्र सिंह चंदेल, महापौर चन्द्रिका चंद्राकर, जितेंद्र वर्मा, नरेश तेजवानी, र|ेश चंद्राकर, दीपक देवांगन, संतोष सोनी, दिनेश देवांगन, शिवेंद्र परिहार आदि मौजूद थे। आभार प्रदर्शन र|ेश चंद्राकर ने किया।
भाजपा कार्यालय में किया गया स्वागत।