शिकायत के बाद पकड़े गए 12 सुअर
दुर्ग|शहर में घूमने वाले सुअरों पर कार्रवाई को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत की गई। इसके बाद निगम ने सुअर को पकड़ने अभियान शुरू किया है। इसके तहत गुरुवार को अभियान चलाकर चंडी मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों में निगम की टीम ने सर्चिंग की। जहां सुअर दिखे, उन्हें पकड़ा गया। साथ ही सुअर पालन करने वालों को चेतावनी दी कि खुली जगह में सुअरों को न छोड़ें। अन्यथा उन पर कार्रवाई की जाएगी।