शिविर में 247 आवेदनों का निराकरण
दुर्ग|ग्राम पुरई में गुरुवार को जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया। इसमें 247 आवेदनों का निराकरण किया गया। 164 आवेदनों के निराकरण के लिए कलेक्टर ने समय सीमा तय की। मंत्री रमशीला साहू मौजूद थीं। उन्होंने 15 मार्च तक पुरई सहित आसपास के सभी गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने की घोषणा की। इस अवसर पर पांच बच्चों का अन्न प्रासन्न व पांच महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, उपाध्यक्ष थानू राम साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोषी देशमुख मौजूद थे। इधर पुरई निवासी माधोसिंह राजपूत ने मिनी स्टेडियम के लिए प्रस्तावित जमीन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि मामला राजस्व न्यायालय में विचाराधीन है। बावजूद पंचायत सहित अन्य स्तर पर निर्माण को लेकर कवायद की जा रही है। इस पर रोक लगाई जाए। उन्होंने दस्तावेजी साक्ष्य भी मौके पर प्रस्तुत किए।