Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
साइंस कॉलेज के कर्मचारियों को सेहतमंद बने रहने दिए टिप्स
दुर्ग|शासकीय वीवायटी साइंस कॉलेज में कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान उन्हें स्वस्थ रहने के तरीके बताए गए और योग का प्रशिक्षण दिया गया। आईक्यूएसी सेल द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्राचार्य डॉ सुरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन हमारी कार्यक्षमता में वृध्दि के लिए उत्तरदायी होता है। इसलिए समस्त कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होना चाहिए।
डॉ राजपूत ने कहा कि हमारी दैनिक दिनचर्या में लापरवाही अनेक बीमारियों की वजह होती है। हमें अपने स्वयं के स्वास्थ्य व भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। कार्यक्रम के संचालक प्रो प्रशांत श्रीवास्तव ने आयोजन को महाविद्यालय के कर्मचारियों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कर्मचारियों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण, योग अन्य प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
पानी पीने का तरीका बताया
कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षक प्रो प्राची सिंह ने दैनिक दिनचर्या में ध्यान देने योग्य बिन्दुओं का विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि सुबह खाली पेट दो गिलास पानी पीने शरीर के लिए अमृत सामान है। उन्होंने सांस लेने के तरीके, हाथ धोने का तरीका, दौड़ने के तरीके, भोजन करने का तरीका बताया गया।