पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंप्यूटर ऑपरेटर कर सकते हैं हड़ताल

कंप्यूटर ऑपरेटर कर सकते हैं हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्यनागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग से जारी किए गए पत्र के 12 दिन बाद भी सहकारी समितियां में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को 9700 वेतनमान के आधार पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिससे कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल बंद कर ठगा महसूस कर रहे हैं। अब वे फिर से आंदोलन कर धान खरीदी को ठप करने की योजना बना रहे हैं।

जिला सहकारी समिति कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष खूबचंद डहेरिया के अनुसार 1 दिसंबर को खाद्य नागरिक और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संयुक्त सचिव मनोज कुमार सोनी ने पत्र जारी कर खरीफ वर्ष के लिए नौ माह तक सहकारी समितियों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को 9700 रुपए वेतन देने कहा था। लेकिन आज भी यह वेतन मान नहीं दिया जा रहा है। जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अधिकारी कहते हैं कि मार्कफेड से लेटर जारी नहीं हुआ है।

इसलिए हम इस लेटर को नहीं मानते है। जब तक मार्कफेड से लेटर जारी नहीं होगा 9700 रुपए वेतन नहीं दिया जाएगा। जबकि शासन के निर्देशानुसार उन्हें सितंबर 2014 से ही बढ़ा हुआ वेतनमान दिया जाना चाहिए। क्योंकि इस सत्र की धान खरीदी सितंबर से शुरू हो गई थी। अध्यक्ष के अनुसार बैंक प्रबंधन के द्वारा अब फिर से गोल मोल जवाब देकर ऑपरेटरों को फिर से आंदोलनरत होने मजबूर किया जा रहा है।