पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तामस्कर पीजी साइंस कॉलेज में छात्रसंघ ऑफिस का उद्‌घाटन

तामस्कर पीजी साइंस कॉलेज में छात्रसंघ ऑफिस का उद्‌घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीयविश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के प्रांगण में छात्रसंघ कार्यालय का उद्‌घाटन न्यूरो सर्जन डॉ. प्रवीण शर्मा और प्राचार्य डॉ. सुशीलचंद्र तिवारी ने किया।

इस अवसर पर सामाजिक आरोग्य पर हुए व्याख्यान में डॉ. शर्मा ने कहा कि सामाजिक आरोग्य शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य की तरह ही जरूरी है। जिसके बिना समाज निरोगी नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि हम जो समाज से लेते हैं, उसे समाज को वापस करना एक स्वस्थ समाज का परिचायक है। प्रतिदिन एक घंटा हमें अपने स्वास्थ्य को देना चाहिए। क्योंकि जब आप अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक होंगे ताे ही समाज के लिए कुछ कर सकेंगे। हर व्यक्ति हर हफ्ते एक घंटा समाज को दे तो सामाजिक बुराइयां दूर की जा सकती है। बिलगेटस या वारेन बुफेट पैसे कमाएं पर उन्हें फाउंडेशन बनाकर समाज को वापस दिया।

डॉ शर्मा ने विद्यार्थियों से एक छोटा-सा प्रोजेक्ट ले कर कॉलेज स्तर पर काम का अनुभव करने कहा। उसके बाद अपना दायरा बढ़ाते हुए बाहर की समस्याओं के लिए एक्शन प्लान बनाने की सलाह दी। मौके पर छात्रसंघ पदाधिकारी रश्मि राय, जालेश्वर कोसले, चंद्रहास कोरेटी और निशा देशलहरे, छात्रसंघ प्रभारी प्राध्यापक डॉ राजेन्द्र चौबे, डॉ एके खान, अरविंद शुक्ला उपस्थित थे।