डाक कर्मी 22 से हड़ताल पर
दुर्ग|डाक कर्मचारीसंयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतीय संघों ने 27 सूत्रीय मांगों को लेकर 22 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आव्हान किया है। समिति ने हड़ताल की सूचना चीफ पोस्टमास्टर जनरल, रायपुर को पत्र के माध्यम से दे दी है। संभागीय सचिव वीके अग्रवाल, अशोक कुमार ठाकुर और दिनेश शर्मा ने दुर्ग डाक संभाग के सभी कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की है। इसे लेकर संयुक्त आमसभा प्रधान डाकघर में 14 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से होगी।