पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभिन्न वार्डों में जल्द शुरू होंगे काम

विभिन्न वार्डों में जल्द शुरू होंगे काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|नगर निगमके विभिन्न वार्डों में तालाब पचरीकरण एवं सौदर्यीकरण, नाली, पुलिया निर्माण, सार्वजनिक मंच, बाउंड्रीवाल, शौचालय निर्माण, डब्ल्यूबीएम निर्माण तथा सड़क डामरीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। आयुक्त एसके सुन्दरानी ने सभी कार्यों के लिए पंजीकृत ठेकेदारों को कार्य आदेश जारी कर दिया है। कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने का निर्देश ठेकेदार को दिया है।

निगम क्षेत्र के शक्ति नगर में 3 लाख की लागत से तालाब पचरीकरण सौदर्यीकरण, तकिया पारा में 3 लाख की लागत से नाली और पुलिया, उत्कल नगर न्यू पुलिस लाईन वार्ड 48 में सार्वजनिक मंच का मरम्मत, आमदी मंदिर वार्ड में पुलिया निर्माण, गायत्री मंदिर वार्ड 25 में बाउंड्रीवाल और नाली मरम्मत कार्य पार्षद निधि से कराए जाएंगे। पुलगांव वार्ड 54 में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत शौचालय निर्माण, मरम्मत कार्य और रंगरोगन होगा। इसके अलावा बाबा रामदेव मंदिर वार्ड में तेली समाज भवन के सामने राज्यसभा सदस्य मोतीलाल वोरा की निधि से डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण होगा। वार्ड 57 कातुलबोड़ में जगदीप से बोधपुरी के घर तक डामरीकरण किया जाएगा।