वार्डों में महासफाई अभियान की जरूरत
दुर्ग|विधायक अरूणवोरा ने रविवार को वार्ड-11 शंकर नगर हरनाबांधा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने शहर में फैल रहे डेंगू, मलेरिया पर चिंता जताई और आयुक्त एसके सुंदरानी से सभी वार्डों की समुचित सफाई करवाने की मांग की। विधायक ने कहा कि सभी 60 वार्डों में महासफाई अभियान चलाने की जरूरत है। सिर्फ दिखावे की सफाई नहीं की जाए। इसके अलावा उन्होंने कलेक्टर से आग्रह भी किया कि वे सांसद विधायक निधि के स्वीकृत कार्यों को तुरंत शुरू करवाएं, ताकि लोगों को सुविधाओं का लाभ जल्द मिले। दौरे के दौरान विधायक ने हरनाबांधा सांसद मोतीलाल वोरा की निधि से स्वीकृत 10 लाख रुपए से बनाए जा रहे मानिकपुरी समाज के भवन के निर्माण कार्य का उद्घाटन भी किया।