- Hindi News
- केंद्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 18 तक
केंद्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 18 तक
दुर्ग|महाविद्यालयीन, विश्वविद्यालयीनविद्यार्थियों के लिए केन्द्रीय, क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से 2013-14 में 12 वीं परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी, जो इसकी पात्रता रखते हैं आवेदन भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदनों की जानकारी की एक प्रति 28 सितंबर तक छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर में जमा कराना होगा। योजना में 15 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति, 7.5 प्रतिशत जनजाति एवं 27 प्रतिशत स्थान अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित है।
इसकी पात्रता उन्हीं विद्यार्थियों को रहेगी जिनके माता-पिता की वार्षिक आय छह लाख हो और उम्र 18 से 25 वर्ष के मध्य हो। 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किया हो। उन्हें शैक्षणिक वर्ष 2014-15 में स्नातक स्तर पर प्रथम तीन वर्ष के लिए 1000 रुपए प्रतिमाह एवं स्नातकोत्तर स्तर पर 2000 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। व्यवसायिक पाठ्यक्रम में प्रथम तीन वर्ष के लिए 1000 रुपए प्रतिमाह देने का प्रावधान है।