- Hindi News
- किसानों के साथ शहर के लोगों को भी लोन देगा अपेक्स बैंक
किसानों के साथ शहर के लोगों को भी लोन देगा अपेक्स बैंक
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी (अपेक्स) बैंक अब ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरों में भी अपना विस्तार करेगा। शहर के लोगों को हाउसिंग अन्य लोन दिए जाएंगे। इसके लिए छह नई ब्रांच खोलने की तैयारी की जा रही है। बैंक की 15वीं वार्षिक आमसभा में इस पर फैसला लिया गया। बैंक के प्राधिकृत अधिकारी अविनाश चंपावत ने बताया कि बेहतर ग्राहक सेवा के लिए अब कोर बैंकिंग सेवा का उपयोग किया जा रहा है। ग्राहकों को बैंक खाते की जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के जरिए दी जाएगी। बैंक की वर्तमान में पांच शाखाएं हैं। अब रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर और कोरबा में नए ब्रांच खोले जाएंगे।
इसके साथ ही 1333 सोसाइटियों के जरिए साढ़े नौ लाख किसानों को 2318 करोड़ रुपए का लोन दिया गया है।
बीते वित्तीय वर्ष में बैंक ने 3413 करोड़ का कारोबार किया, जिसमें 27.16 करोड़ रुपए लाभ हुए। बैठक में राज्य सहकारी आवास संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, लक्ष्मी महिला बैंक की अध्यक्ष सत्यबाला अग्रवाल, संजय वोहरा, सी पन्ना, पीएस सर्पराज, एचके नागदेव, एमआर भारद्वाज, डब्ल्यूआर हांडे समेत अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।