पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयंती पर पं. दीनदयाल को दी श्रद्धांजलि

जयंती पर पं. दीनदयाल को दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उतई| बाजारचौक पर गुरुवार को दुर्ग ग्रामीण भाजपा मंडल ने जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष थानूराम साहू ने कहा कि पं. उपाध्याय ने देश को एकात्म मानवता जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी है। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक है। वे प्रखर राष्ट्रवादी के रूप में हमेशा पथ प्रदर्शक रहेंगे।

अध्यक्षता कर रहे मंडल महामंत्री डॉ. अनिल साहू ने कहा कि पं. उपाध्याय के महान कार्य से देश नई ऊंचाइयां छू रहा है। उनका विचार देशवासियों को हमेशा संबल प्रदान करेगा। इस मौके पर पाटन ब्लॉक उपाध्यक्ष दिलीप साहू, पार्षद दिनेश साहू, एल्डरमैन लक्ष्मीनारायण साहू, गणेश ठाकुर, चंदू देवांगन, बुधु ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता वर्मा आदि मौजूद थे।