पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाय की मौत को लेकर किया विवि में हंगामा

गाय की मौत को लेकर किया विवि में हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीनतिवारी ने बताया कि गाय का बच्चा दो दिन पहले ही मर चुका था, अवकाश होने के कारण ऐसी स्थिति बनी। चूंकि गाय मर चुकी थी, देर शाम होने के कारण पीएम अब रविवार को किया जाएगा।

दुर्ग. धर्मजागरण सेना के कार्यकर्ताओं ने कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा के डॉ. पीडीएस रघुवंशी के एक गाय का इलाज करने से इनकार करने पर हंगामा किया। सेना के प्रदेश संयोजक अवधेश दुबे का आरोप है कि डॉ. रघुवंशी के इलाज से इनकार करने पर ही गाय की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गाय बच्चे को जन्म दे रही थी।

बछड़े का सिर फंस गया। तब उसे स्थानीय पशु चिकित्सक डॉ. गजभिये के पास ले जाया गया। डॉ. गजभिये ने बच्चे के मरने की जानकारी देते हुए कामधेनु विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। पहले गाय को विवि लाया गया पर डॉ. रघुवंशी के इलाज से मना करने पर जिला पशु चिकित्सालय दुर्ग लाया गया। यहां पर छुट्टी होने की बात कहकर गाय को फिर से कामधेनु विवि भेज दिया गया। पूरे घटनाक्रम में गाय की भी दोपहर पौने दो बजे मौत हो गई। कार्यकर्ताओं ने पीएम की मांग की। देर होने के बाद विश्वविद्यालय के डीन एसपी तिवारी ने रविवार को पीएम करवाने का वादा किया तब कार्यकर्ता शांत हुए। प्रदेश संयोजक दुबे का आरोप है कि यदि समय रहते ऑपरेशन हो जाता तो गाय बच जाती। डॉ. रघुवंशी के खिलाफ पुलगांव थाने में शिकायत की गई है।